Sunday, November 17, 2019

धोनी की कप्तानी में नहीं खेलना चाहता है ये दिग्गज खिलाड़ी, नाम जानकर होगी हैरानी !


COPYRIGHT: MISS POPPY
बीते विश्व कप 2019 की समाप्ति के बाद से महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम से बाहर चल रहे है| आपको बता दें आखिर वो कौन सा खिलाड़ी है जो महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी में नहीं खेलना चाहता है| दरअसल मिस्टर क्रिकेट के नाम से मशहूर ऑस्ट्रेलिया टीम के पूर्व क्रिकेटर माइक हसी ने एक इंटरव्यू के दौरान धोनी की जगह रिकी पोंटिंग को चुना|

COPYRIGHT: MISS POPPY
इस इंटरव्यू में उनसे यह सवाल पूछा गया था कि उन्हें रिकी पोंटिंग और महेंद्र सिंह धोनी में से किसी एक कप्तान को चुनने के लिए कहा जाए तो वो किसकी कप्तानी में खेलना पसंद करेंगे? तो आपको बता दें माइक हसी ने इस दौरान अपने पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को चुन लिया| माइक हसी ने कहा- कि वो एमएस धोनी की कप्तानी में भी खेल चुके है|

Third party image reference
आपको बता दें माइक हसी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेल चुके है| लेकिन उन्होंने रिकी पोंटिंग की कप्तानी को महेंद्र सिंह धोनी से काफी बेहतर बताया है| वैसे बात करें तो यह दोनों ही खिलाड़ी अपनी कप्तानी के कारण कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज कर चुके है| इसके साथ 'ईएसपीएनक्रिकइंफो' को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में कब माइक हसी से पूछा गया कि दुनिया की सबसे मुश्किल लीग कौन सी है? तो उन्होंने आईपीएल को बता दिया|
दोस्तों आप रिकी पोंटिंग और धोनी में से किसे सर्वश्रेष्ठ कप्तान मानते है? आपकी क्या राय है !