-->

Wednesday, January 22, 2020

साउथ अफ्रीका की खतरनाक वनडे टीम घोषित, बदल गया कप्तान, कई हिटर शामिल, देखें 15 खिलाड़ी



इस बीच साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने वनडे सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है।

डु प्लेसिस की वनडे टीम से छुट्टी, डी कॉक बने नए कप्तान

Third party image reference
साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने अपने कप्तान फाफ डु प्लेसिस को वनडे टीम से बाहर कर दिया है।
Third party image reference
उनके स्थान पर क्विंटन डी कॉक को नया कप्तान बनाया गया है। गौरतलब है कि डु प्लेसिस का प्रदर्शन पिछले कुछ समय में खास नहीं रहा है, और उन्हें टी-20 टीम से भी बाहर किया गया था।

कई हिटर बल्लेबाज शामिल

Third party image reference
साउथ अफ्रीका की वनडे टीम में कई हिटर बल्लेबाजों को मौका मिला है। इसमें कप्तान डी कॉक, रिजा हेंड्रिक्स, वैन डर डसेन, डेविड मिलर और जे स्मट्स जैसे धुरंधर शामिल हैं।

डीविलियर्स की भी हो सकती है जल्द वापसी

Third party image reference
साउथ अफ्रीका की वनडे और टी-20 टीम में एबी डीविलियर्स की भी जल्द वापसी हो सकती है। इसके संकेत उन्होंने हाल ही में दिए थे, और उनका अक्टूबर में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में खेलना अब लगभग तय माना जा रहा है।

इंग्लैंड के खिलाफ साउथ अफ्रीका की वनडे टीम

Copyright Holder: Cricket 24
टीम- क्विंटन डी कॉक (कप्‍तान/विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्‍स, तेम्बा बावुमा, रेसी वान डर डसेन, डेविड मिलर, जॉन स्‍मट्स, एंडिले फेहलुकवायो, लुंगी एंगीडी, लुथो सिपांला, तबरेज शम्‍सी, सिसांडा मगाला, ब्‍यॉन फॉर्टुइन, ब्‍यूरेन हेड्रिंक्‍स, जानेमन मलान, कायल वेरियन