Wednesday, January 22, 2020

रॉस टेलर ने खेले 228 वनडे, देखें 228 मैचों के बाद कोहली और टेलर में कौन है ज़्यादा खतरनाक

रॉस टेलर न्यूजीलैंड की टीम के सबसे अनुभवी बल्लेबाज है। हाल ही में उनका प्रदर्शन काफी कमाल का रहा है और वह लगातार रन बनाते हुए आ रहे है। भारतीय टीम के न्यूजीलैंड दौरे पर हमें रॉस टेलर और विराट कोहली के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

Copyright Holder: CrickBeat
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज के बाद 3 मैचों की वनडे सीरीज भी खेली जाने वाली है। इस वनडे सीरीज में रॉस टेलर अपना कमाल दिखा सकते है। रॉस टेलर ने अब तक 228 वनडे मैच खेले है। चलिए हम रॉस टेलर और विराट कोहली के आंकड़ों पर नजर डालते है और जानते है की 228 वनडे के बाद दोनों में से कौन ज़्यादा खतरनाक बल्लेबाज है।

वनडे करियर में रॉस टेलर के आंकड़े


Copyright Holder: CrickBeat
रॉस टेलर ने अपने वनडे करियर में अब तक 228 मैच खेले है और 212 पारियों में बल्लेबाजी की है। टेलर ने 47.83 की औसत के साथ 8371 रन बनाए है। उनका स्ट्राइक रेट 82.95 का रहा है। उन्होंने 20 शतक और 50 अर्धशतक भी लगाए है। उनका सर्वोच्च स्कोर 181 रनों का रहा है।

228 वनडे के बाद विराट कोहली के आंकड़े


Copyright Holder: CrickBeat
विराट कोहली ने अपने वनडे करियर के शुरुआती 228 मैचों की 220 पारियों में बल्लेबाजी की थी। उन्होंने 59.35 की औसत के साथ 10861 रन बनाए थे।। कोहली का स्ट्राइक रेट 92.84 का रहा था। उन्होंने 41 शतक और 49 अर्धशतक भी लगाए थे। कोहली का सर्वोच्च स्कोर 183 रनों का रहा है।


आपके अनुसार विराट कोहली और रॉस टेलर में से कौन बेहतरीन बल्लेबाज है? कमेंट करके अपने विचार हमें ज़रूर बताएं।