Tuesday, January 21, 2020

कौन पहले पूरे करेगा 40 अंतरराष्ट्रीय शतक, इन 3 खिलाड़ियों में मची होड़, इतने शतक दूर रोहित

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक लगाना आसान काम नहीं होता है। सबसे ज़्यादा अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम पर है। उन्होंने 100 शतक लगाए है। उसके बाद अब विराट कोहली उनके इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते है। कुछ बल्लेबाज इस समय अपने करियर के 40 शतक पूरे करने की ओर बढ़ रहे है। चलिए हम ऐसे 3 बल्लेबाजों पर नजर डालते है और जानते है की कौन सबसे पहले यह कारनामा कर सकता है।

स्टीव स्मिथ


Copyright Holder: CrickBeat
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में स्टीव स्मिथ ने अब तक 224 मैच खेले है और 258 पारियों में बल्लेबाजी की है। उन्होंने 51.12 की औसत के साथ 35 बार नाबाद रहते हुए 11400 रन बनाए है। उन्होंने 34 शतक और 54 अर्धशतक भी लगाए है। उनका सर्वोच्च स्कोर 239 रनों का रहा है।

रोहित शर्मा


Copyright Holder: CrickBeat
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 353 मैच खेले है और 359 पारियों में बल्लेबाजी की है। उन्होंने 43.75 की औसत के साथ बल्लेबाजी करते हुए 37 शतक और 70 अर्धशतक भी लगाए है। वह 53 बार नाबाद रह चुके है। उनका सर्वोच्च स्कोर 264 रनों का रहा है।

रॉस टेलर


Copyright Holder: CrickBeat
रॉस टेलर ने अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 419 मैच खेले है और 468 रन बनाए है। उन्होंने 43.72 की औसत के साथ 17141 रन बनाए है। उन्होंने 39 शतक और 87 अर्धशतक भी लगाए है। उनका सर्वोच्च स्कोर 290 रनों का रहा है और वह 76 बार नाबाद रहे है।


आपके अनुसार इनमें से कौन सबसे पहले 40 शतक पूरे करेगा? कमेंट करके हमें जरूर बताएं।