Thursday, January 23, 2020

बीते 5 सालों मे विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले Top-6 बल्लेबाज, 3 भारतीय है शामिल

6) मोहम्मद हफीज़ : (पाकिस्तान)

पाकिस्तान के बल्लेबाजी ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज़ ने बीते 5 सालों में विदेश में काफी धूम मचाई हैं। हफीज़ ने विदेशी धरती पर 39 ODI खेले है जिसकी 38 पारियों में 2 बार नाबाद रहते हुए 38.27 की औसत से 1378 रन जड़े हैं।

Copyright Holder: Cricket Stats

5) बाबर आजम : (पाकिस्तान)

पाकिस्तानी टीम के उभरते हुए सितारे बाबर आजम ने भी विदेशी में अपना सिक्का जमाया हैं। बाबर ने 2015 से अब तक 40 मैच की 39 पारियों में 47.18 की जबरदस्त औसत के साथ 6 बार नाबाद लौटते हुए 1557 रन मारे हैं।

Copyright Holder: Cricket Stats

4) शिखर धवन : (भारत)

भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने भी इस बीच 40 वनडे मैच ही विदेशी सरजमीं पर खेले है जिसकी 39 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए धवन ने 3 बार नाबाद रहते हुए 1575 रन बनाएं हैं। इस बीच धवन के बल्ले से 206 चौके और 15 छक्के निकले हैं।

Copyright Holder: Cricket Stats

3) रोहित शर्मा : (भारत)

वनडे में शिखर धवन के साथी बल्लेबाज रोहित शर्मा का भी प्रदर्शन विदेशी सरजमीं पर लाजवाब रहा हैं। रोहित ने इन 5 वर्षों के दौरान 36 मैच विदेश में खेले जिसकी 35 पारियों में 3 बार अजय लौटते हुए 56.71 के शानदार औसत से 1815 रन बनाएं हैं। इस दौरान रोहित ने 9 शतक भी लगाएं हैं।

Copyright Holder: Cricket Stats

2) जो रूट : (इंग्लैंड)

2014 से लेकर 2019 के बीच 44 वनडे की 43 पारियों में रूट ने अपने देश के बाहर 8 बार नाबाद रहते हुए 1972 रन बनाएं हैं। इस बीच रूट ने 56.34 की औसत और 84.52 की रन गति से बल्लेबाजी की हैं। जिसमें 125 रन की सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 11 अर्धशतक और 6 शतक भी जड़े हैं।

Copyright Holder: Cricket Stats

1) विराट कोहली : (भारत)

जब बात रन बनाने की हो तो देश हो या विदेश विराट कोहली का बल्ला हर जगह जमकर बोलता हैं। आखरी 5 सालो के विराट कोहली के आंकड़ो पर नजर डालें तो कोहली ने 40 मैच की 39 पारियों में 9 बार नाबाद रहते हुए 2367 रन बनाएं हैं। इस दौरान विराट के बल्ले से सबसे ज्यादा 11 शतक और 9 अर्धशतक निकले हैं।