टीम इंडिया इन दिनों न्यूजीलैंड दौरे पर है. जहां उसके बल्लेबाजों के साथ-साथ गेंदबाजों की भी परीक्षा होगी. न्यूजीलैंड की पिचे तेज हैं ऐसे में भारतीय गेंदबाज वहां कितने कामयाब होते हैं देखने वाली बात है.
Third party image reference
गत वर्ष भारतीय तेज़ गेंदबाज मोहम्मद शमी ने वनडे सीरीज़ के दौरान काफी प्रभावित किया था. इस बार टीम में जसप्रीत बुमराह भी हैं जिनका शुमार भारत के इतिहास का सबसे तेज़ गेंदबाजों में होता है.
इस लेख में हम जानेंगे भारत के इतिहास 5 सबसे तेज़ गेंदबाजों के बारे में. जिनके नाम सबसे तेज गेंद फेंकन का रिकॉर्ड दर्ज है.
Third party image reference
5- वरुण एरॉन
भारत के तेज़ गेंदबाज वरूण एरॉन अपनी तेज़ रफ्तार गेंदों के लिए जाने गए हैं. वह औसतन 140 किमीप्रति घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं. एरॉन के नाम सबसे तेज़ गेंद का रिकॉर्ड 152.5 किमी/घंटा का है. यह रिकॉर्ड उन्होने 2014 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज़ में बनाया था.
Third party image reference
4- उमेश यादव
उमेश यादव की गिनती भारत के तेज़ गेंदबाजों में होती है. उमेश यादव इस ने 2012 में ऑस्ट्रेलिया में खेली गई ट्राई सीरीज़ के दौरान श्रीलंका के खिलाफ ब्रिसबेन में खेले गए एक मैच में 152.5 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से गेंद फेंकी थी.
Third party image reference
3- इशांत शर्मा
तेज़ गेंदबाज इशांत शर्मा औसतन 140 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से गेंदबाजी करने में माहिर हैं. इशांत ने 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में अपने करियर की सबसे तेज़ गेंद की थी. इस मैच में उन्होने जो गेंद की उसकी रफ्तार 152.6 किमी/घंटा थी.
Third party image reference
2- जसप्रीत बुमराह
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले साल एडिलेड में खेले गए मुकाबले में बुमराह ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया था. इस मैच मैच उन्होने 145/घंटा की रफ्तार से गेंद फेंकी. मैच की दूसरी पारी में उन्होने आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ आठवें ओवर में मार्कस हैरिस के खिलाफ 153.25 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी.
Third party image reference
1- जवागल श्रीनाथ
भारतीय क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज़ गेंद फेंकने का रिकॉर्ड जवागल श्रीनाथ के नाम है. उन्होने 1999 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यह रिकॉर्ड बनाया था. उस मैच में श्रीनाथ ने 154.5 किमी/घंटा यानी 97 मील/घंटा की रफ्तार से गेंद फेंकी थी.
Third party image reference