जैसा की आप सभी लोगों को पता होगा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच सिर्फ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाते हैं। आप लोग सोचते होंगे कि ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसे देशों में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम है। हालांकि ऐसा नहीं है। इस पोस्ट में हम आपको इस बारे में बताने जा रहे हैं कि किस देश में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम है। इसके अलावा हम आपको इस बारे में जानकारी देंगे कि ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और इंग्लैंड में कितने स्टेडियम है। आइए जानते हैं
इस देश में हैं सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम
Third party image reference
भारत में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम मौजूद है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत में करीब 52 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम है। भारत में इतने ज्यादा स्टेडियम होने के पीछे की वजह यह है कि भारत में क्रिकेट प्रेमियों की संख्या अन्य देशों की तुलना में कई गुना अधिक है। इसके अलावा भारत में दूर-दूर से लोग मैच देखने आते हैं।
इंग्लैंड में हैं इतने स्टेडियम
Third party image reference
इंग्लैंड में कुल 23 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम मौजूद है। इंग्लैंड का लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड सबसे लोकप्रिय है। इस स्टेडियम में वर्ल्ड कप 2019 का फाइनल मुकाबला खेला गया था और यह मैच इंग्लैंड ने जीता था।
ऑस्ट्रेलिया में हैं इतने स्टेडियम
Third party image reference
ऑस्ट्रेलिया की टीम काफी खतरनाक टीम है। ऑस्ट्रेलिया में कुल 22 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम है। ऑस्ट्रेलिया में मौजूद मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड काफी बड़ा स्टेडियम है। इस स्टेडियम में लगभग 100000 दर्शक आराम से मैच देख सकते हैं।
पाकिस्तान में हैं इतने स्टेडियम
Third party image reference
पाकिस्तान में 21 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम है। हालांकि पाकिस्तान में बहुत ही कम मैच खेले जाते हैं क्योंकि एक बार आतंकियों ने पाकिस्तान में श्रीलंका की बस पर हमला कर दिया था। इस आतंकी हमले में कई खिलाड़ी चोटिल हुए थे। इसके बाद बहुत ही कम टीमें पाकिस्तान में जाकर खेलने का रिस्क लेती है।