Saturday, January 25, 2020

ये एक्ट्रेस नहीं चाहती थी अभिषेक-करिश्मा की शादी, इनकी वजह से ही टूटी दोनों की सगाई !

बॉलीवुड में अक्सर आपने रिश्ते बनते और टूटते देखे होंगे, लेकिन उसके पीछे की वजह को अक्सर लोग जान नहीं पाते है। आपको करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन की सगाई तो जरूर याद होगी और बहुत जल्द वो टूट गयी थी ये भी याद होगा। लेकिन क्या आपको पता है की आखिर वो क्या वजह थी जिसके कारन इन दोनों का रिश्ता टूट गया। आज हम आपको बताने जा रहे हैं वो कारण जिस वजह से इन दोनों स्टार किड्स का रिश्ता कांच की तरह बिखर गया था। तो आइये जाने क्या थी वो खास वजह जिसने इन दोनों को अलग कर दिया था।
अभिषेक से सगाई के वक़्त करिश्मा का करियर था बुलंदियों पर
करिश्मा कपूर की जब जूनियर बच्चन से सगाई हुई थी तो उनदिनों करिश्मा अपने करियर की बुलंदियों पर थी और अभिषेक ने अपने फ़िल्मी करियर की बस शुरुवात ही की थी। करिश्मा बॉलीवुड में एक जानामाना नाम थी जो किसी कपूर खानदान के टैग की मोहताज नहीं थी जबकि दूसरी तरफ अभिषेक अपने करियर के लिए स्ट्रगल कर रहे थे और उन्हें पहचान केवल अमिताभ बच्चन के बेटे के तौर पर मिल रही रही थी।
करिश्मा जया बच्चन के काफी करीब थी और अभिषेक की लिए उनके दिल में प्यार था। लकिन करिश्मा की पसंद उनकी माँ बबिता को कुछ खास पसंद नहीं थी इसके वाबजूद भी करिश्मा ने माँ की एक ना सुनी और अभिषेक से सगाई कर ली।
बबिता बनी थी करिश्मा और अभिषेक के रिश्ते की विलेन

बताया जाता है की लगातार अभिषेक की फिल्में फ्लॉप होने की वजह से करिश्मा की माँ बबिता को इस बात का डर सता रहा था की कहीं अभिषेक के साथ शादी के बाद करिश्मा की लाइफ बर्बाद ना हो जाये और वो एक फ्लॉप एक्टर की बीवी बनकर ना रह जाए। इस वजह से बबिता ने करिश्मा पर दवाब बनाना शुरू कर दिया था की वो अभिषेक से अपनी सगाई तोड़ लें।
माँ के जिद के आगे करिश्मा की एक ना चली और आखिरकार उन्हें अभिषेक से अपनी सगाई तोड़नी पड़ी। अगर बबिता जी इन दोनों के रिश्ते में विलेन नहीं बनती तो आज करिश्मा और अभिषेक एक खुशहाल जिंदगी जी रहे होते, करिश्मा यूँ अकेली नहीं होत