वह विदर्भ की दूसरी पारी के पांचवें ओवर में उन्हें चोट लगी। शॉर्ट बॉल पर कप्तान फैज फजल ने पुल शॉट खेलने का प्रयास किया और इशांत फॉलोऑन में फिसल गए। उन्हें तुरंत चिकित्सा सहायता लेनी पड़ी। 31 वर्षीय इशांत ने विदर्भ की पहली पारी में 45 रन देकर 3 विकेट लिए। इशांत का यह इस रणजी सत्र में आखिरी मैच था चूंकि उनका न्यूजीलैंड दौरे पर टेस्ट टीम में चयन तय माना जा रहा है। चोट के गंभीर होने पर उसे एनसीए जाना होगा।

इशांत भारतीय टेस्ट टीम के अहम सदस्य हैं। पिछले साल उन्होंने 6 टेस्ट में 25 विकेट झटके थे। इस दौरान उनका विकेट लेने का औसत 15.56 और 22 रन देकर 5 विकेट सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। मोहम्मद शमी, उमेश यादव और जसप्रीत बुमराह के साथ वे भारतीय तेज गेंदबाजी चौकड़ी के अहम सदस्य हैं।

भारतीय टीम को न्यूजीलैंड दौरे पर 10 मैच खेलने हैं। इनमें से पांच टी20 मैच हैं। भारत और न्यूजीलैंड दोनों ने ही इस सीरीज के लिए अपनी टीमें घोषित कर दी हैं। सीरीज का पहला मुकाबला 24 जनवरी को खेला जाएगा। यह 2020 का भारत का पहला विदेशी दौरा है। यह करीब एक साल में पहला ऐसा दौरा भी है, जिसमें भारतीय टीम टेस्ट, वनडे और टी20 मैच खेलेगी।

अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे लाइक ज़रूर करें, साथ ही आप अपने विचार हमें कमेंट करके बता सकते हैं। क्रिकेट से जुड़ी ऐसी ही जबरदस्त ख़बरों के लिए फॉलो का बटन दबाएं।