बीसीसीआई ने मंगलवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए अपनी 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। पांच मैचों की टी-20 सीरीज में चोटिल धवन की जगह विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को शामिल किया गया है। वहीं तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को धवन के स्थान पर टीम में जगह दी गई है।
Third party image reference
टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज शिखर धवन कंधे की चोट के कारण न्यूजीलैंड दौरे से बाहर हो गए, जिसके बाद टी-20 और वनडे सीरीज में क्रमशः संजू सैमसन और पृथ्वी शॉ को शामिल किया गया।
Third party image reference
शॉ पहली बार वनडे टीम में शामिल किया गया है। अगर उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ डेब्यू का मौका मिलता है, तो वह वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले 230 वें भारतीय खिलाड़ी होंगे। गौरतलब है कि 24 जनवरी से शुरू हो रहे न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया को पांच टी-20, तीन वनडे और दो टेस्ट मैच खेलने हैं। दोनों टीमों के बीच टी-20 सीरीज शुक्रवार से शुरू होगी। पहला मैच ऑकलैंड में खेला जाएगा।
Third party image reference
ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार को न्यूजीलैंड अभी भूला नहीं है, लेकिन वरिष्ठ बल्लेबाज रॉस टेलर को उम्मीद है कि उनकी टीम आगामी सीरीज में जब अपनी सरजमीं पर भारत का सामना करेगी तो परिणाम बदलने में सफल रहेगी।
Third party image reference
अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे लाइक ज़रूर करें, साथ ही आप अपने विचार हमें कमेंट करके बता सकते हैं। क्रिकेट से जुड़ी ऐसी ही जबरदस्त ख़बरों के लिए फॉलो का बटन दबाएं।



