Tuesday, January 21, 2020

ICC की ताजा वनडे रैंकिंग घोषित, राहुल-रोहित का बड़ा धमाका, शमी ने डेल स्टेन को पछाड़ा

आईसीसी ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुई सीरीज की समाप्ति के बाद ताजा वनडे रैंकिंग की घोषणा कर दी है I आपको बता दें कि इस सीरीज में भारत को 2-1 से जीत मिली थी।
टॉप-10 बल्लेबाज

google
आईसीसी की ताजा बल्लेबाजी रैंकिंग में विराट कोहली को 2 अंक और रोहित शर्मा को 3 अंक का फायदा हुआ है I कोहली 886 अंकों के साथ पहले नंबर पर, जबकि 868 अंकों के साथ रोहित शर्मा दूसरे स्थान पर है I

google
वहीं भारत के विस्फोटक बल्लेबाज केएल राहुल ने 20 स्थान की लम्बी छलांग लगाई है, और वो अब 51वें स्थान पर हैं।
टॉप-10 गेंदबाज

google
वहीं टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने 1 स्थान का सुधार करते हुए 21वां स्थान हासिल कर लिया है। इससे पिछली रैंकिंग में शमी 22वें नंबर पर मौजूद थे।

google


वहीं अगर ताजा ऑलराउंडर रैंकिंग की बात की जाए तो भारत का रविन्द्र जडेजा 233 अंकों के साथ टॉप-10 की लिस्ट में शामिल हो गए है I आपको बता दें कि जडेजा दसवें नंबर पर मौजूद है I