भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की T20 सीरीज शुरू होने वाली है। इस T20 सीरीज का पहला मुकाबला 24 जनवरी को खेला जाएगा। जो कि ऑकलैंड ईडन पार्क स्टेडियम में खेले जाने वाला है। यह भारतीय समय अनुसार 12:20 से शुरू होगा।
Third party image reference
यह मैच हॉटस्टार, जिओ टीवी, स्टार स्पोर्ट चैनल और डीडी स्पोर्ट पर देखा जा सकता है। अब बता दे T20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली नंबर एक पर है और दूसरे स्थान पर रोहित शर्मा मौजूद हैं।
Third party image reference
भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली ने अब तक T20 अंतरराष्ट्रीय 78 मैचों में 52.72 की औसत के साथ कुल 2689 रन बनाए हैं। जबकि रोहित शर्मा 104 मैचों में 32.1 की औसत से 2633 रन बना चुके हैं। T20 मैच में रोहित शर्मा पहले T20 में 57 रन बनाकर विराट कोहली को पछाड़कर T20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले नंबर एक बल्लेबाज बन सकते हैं।
Third party image reference
T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दोनों 50 रन से ज्यादा की पारी खेलने के मामले में पहले स्थान पर विराट कोहली 24 बार 50 रनों से ज्यादा की पारी खेल चुके हैं। जबकि रोहित शर्मा दूसरे स्थान पर 23 बार 50 रन से ज्यादा की पारी खेल चुके हैं। ऐसे में अगर पहले T20 में रोहित शर्मा 50 रन से ज्यादा की पारी खेलते हैं, तो वह संयुक्त रूप से विराट कोहली (24 बार) के साथ नंबर एक बल्लेबाज बन जाएंगे।
आपके अनुसार क्याभारतीय टीम में महेंद्र सिंह धोनी को जगह मिलनी थी ? कमेंट में जरूर बताएं। फॉलो जरूर करें।


