भारत और न्यूजीलैंड के बीच 24 जनवरी से 5 मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत होने वाली है। जिसका पहला टी-20 मुकाबला 24 ऑकलैंड के ईडन पार्क क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समय अनुसार दोपहर 12:20 बजे से शुरू होगा।पहले टी-20 में रोहित शर्मा तोड़ सकते है ये 4 रिकॉर्ड :-
Third party image reference
1. रोहित शर्मा ने साल 2007 से लेकर अब तक 104 टी-20 मुकाबले खेले हैं। जिन की 96 पारियों में 32.10 की औसत और 138.21 की स्ट्राइक रेट से 2633 रन बना लिए हैं। जिसमें उन्होंने 4 शतक और 19 अर्धशतक ठोके हैं।
Third party image reference
यदि पहले टी20 मुकाबले में रोहित शर्मा 57 रन बना लेते हैं उससे तो वह टी-20 क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में विराट कोहली (2689 रन) को पीछे छोड़ सकते हैं।
Third party image reference
2. रोहित शर्मा ने टी-20 क्रिकेट में 23 बार 50+ स्कोर बना चुके है। यदि वह पहले टी20 मुकाबले में 50+ रन की पारी खेलते हैं, तो वह टी-20 क्रिकेट में सबसे अधिक बार 50+ स्कोर बनाने के मामले में विराट कोहली (24 बार) के साथ संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ जाएंगे।
Third party image reference
3. रोहित शर्मा ने अभी तक न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 में 2 बार 50+ की पारी खेल चुके है। यदि वह पहले T20 मुकाबले अर्धशतकीय पारी खेल लेते हैं, तो वह न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे अधिक बार
Third party image reference
50+ की पारी खेलने के मामले में बाबर आजम (2 बार), विराट कोहली (2 बार) और इयोन मोर्गन (2 बार) के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे, साथ ही वह इस मामले में क्रिस गेल (3 बार) और तिलकरत्ने दिलशान (3 बार) की बराबरी कर सकते हैं।
Third party image reference
4. रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 में 198 रन बनाए हैं। यदि वह पहले टी20 मे 26 रन से ज्यादा की पारी खेल लेते हैं तो वह न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में महेंद्र सिंह धोनी (223 रन) के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे।
आपके अनुसार क्या रोहित शर्मा पहले टी20 मुकाबले में यह रिकॉर्ड अपने नाम कर पाएंगे? कमेंट करके हमे जरूर बताएं। ऐसी ही खबरों के लिए हमे फॉलो करना न भूलें।




