न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम का ऐलान कर दिया गया है। भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टी-20, तीन वनडे तथा दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। आपको बता दें कि टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान पहले ही हो चुका है।
Third party image reference
शिखर धवन की जगह इस खिलाड़ी की हुई वापसी
Third party image reference
चोटिल शिखर धवन की जगह युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को भारतीय टीम में जगह मिली है। इसे पहले पृथ्वी शॉ भारत के लिए 2 टेस्ट मैच खेले हैं। जिसमें 118.50 की शानदार औसत से 237 रन बनाए हैं।
इस खिलाड़ी को शामिल नहीं करने पर भड़के आकाश चोपड़ा
Third party image reference
धाकड़ सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को वनडे टीम में शामिल नहीं करने पर पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने नाराजगी जताई है। आकाश चोपड़ा ने वनडे टीम चयन पर सवाल खड़े किए हैं।
Third party image reference
आकाश चोपड़ा ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है कि ऐसा मयंक अग्रवाल के साथ ही क्यों होता है। जब धवन चोटिल हुए थे तो उन्हें वर्ल्ड कप में बतौर बैकअप ओपनर शामिल किया गया था। वह भारतीय टीम के लिए स्पेशलिस्ट ओपनर बल्लेबाज बने। आकाश चोपड़ा का कहना है कि इन सब चीजों के बावजूद भी उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में जगह क्यों नहीं मिली।
वनडे सीरीज के लिए भारत की टीम इस प्रकार है-
Third party image reference
मित्रों क्या धवन की जगह अग्रवाल और पृथ्वी में से शामिल करना चाहिए था कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। आर्टिकल को लाइक और शेयर करना बिल्कुल ना भूलें।



