-->

Wednesday, January 22, 2020

IND vs NZ: पहले टी-20 मैच में इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें, नं 1 की जगह खतरे में

भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज की शुरुआत शुक्रवार से 24 जनवरी को होने जा रही है। भारतीय टीम न्यूज़ीलैंड दौरे पर 3 मैचों की वनडे सीरीज और 2 टेस्ट मैच भी खेलेगी। टी-20 में इन खिलाड़ियों पर कड़ी निगाहें होंगी। इन्हें टीम में अपना पक्का स्थान पक्का करने के लिए बेहतरीन प्रदर्शन भी करना पड़ेगा।
1. ऋषभ पंत
Third party image reference
ऋषभ पंत बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज खेलते है उनका प्रदर्शन उनकी प्रतिभा से काफी कम रहा है। गलत शॉट खेलकर आउट होना टीम में उनकी जगह को खतरे में डाल चुका है। पंत के चोटिल होने के बाद केेएल राहुल ने विकेटकीपिंग में भी शानदार प्रदर्शन किया है। इस वजह से ऋषभ पंत पर बेहतरीन प्रदर्शन का काफी दवाब होगा।
2. श्रेयस अय्यर
Third party image reference
श्रेयस अय्यर दाएं हाथ के काफी प्रतिभाशाली बल्लेबाज माने जाते है। श्रेयस अय्यर वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज में बढ़िया प्रदर्शन करने में नाकाम रहे थे। हालाँकि वनडे सीरीज में उनका प्रदर्शन संतोषजनक रहा है। इस सीरीज में उनके पास भारत के बाहर अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा अवसर है।
3. मनीष पांडे
Third party image reference
मनीष पांडे काफी समय से भारतीय टीम के साथ बने हुए है। मनीष पांडे ने मिले मौकों पर अच्छी पारी खेलकर सभी का दिल जीता है। मनीष को टीम में लगातार मौके नही मिल रहे है। इस सीरीज में उनको मौका मिलने के चांस काफी ज्यादा है। मनीष पांडे को विदेशों में भी खेलने का खासा अनुभव है।