Wednesday, January 22, 2020

IND vs NZ: पहले टी-20 के लिए न्यूजीलैंड पहुंची भारतीय टीम, देखिए खिलाड़ियों की तस्वीरें

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 से जबरदस्त जीत हासिल करने के बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे के लिए रवाना हुई थी। भारतीय टीम को न्यूजीलैंड में टी-20, वनडे और टेस्ट सीरीज खेलनी है।

Copyright Holder: AQ sport 786
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का पहला टी-20 मुकाबला 24 जनवरी को ऑकलैंड में खेला जाएगा। न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले पहले टी-20 मुकाबले के लिए भारतीय टीम न्यूजीलैंड पहुंच गई है जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही है।
पहले टी-20 के लिए न्यूजीलैंड पहुंची भारतीय टीम

Copyright Holder: AQ sport 786
24 जनवरी को ऑकलैंड में होने वाले पहले टी-20 मुकाबले के लिए भारतीय टीम न्यूजीलैंड पहुंच गई है। सोशल मीडिया पर भारतीय टीम के खिलाड़ियों की तस्वीरें काफी वायरल हो रही है तस्वीरों में विराट कोहली, श्रेयस अय्यर के साथ-साथ भारतीय टीम के अन्य खिलाड़ी भी नजर आ रहे है।

Copyright Holder: AQ sport 786
आपको बता दें भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट कर कर यह जानकारी दी कि हम न्यूजीलैंड पहुंच गए हैं। न्यूजीलैंड पहुंचकर विराट कोहली और उनके साथी खिलाड़ी काफी खुश नजर आ रहे हैं।


दोस्तों आपको क्या लगता है न्यूजीलैंड में न्यूजीलैंड को हराकर भारत लौटेगी भारतीय टीम? हमें कमेंट बॉक्स के जरिए अपनी राय दीजिए।