Thursday, March 26, 2020

प्रकाश राज हों फिल्म में विलेन तो नहीं पड़ती हीरो की जरूरत, ये है कामयाबी की कहानी

26 मार्च को प्रकाश राज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करते हैं। प्रकाश राज उन एक्टर में शुमार हैं जिन्होंने अपने दमदार रोल और फिल्मों से इंडस्ट्री में खास जगह बनाई है। कहा जाता है एक विलेन की मजबूत एक्टिंग और अंदाज पर ही फिल्म जुड़ी होती है। प्रकाश राज की एक्टिंग को देख लोग उन्हें बुरा आदमी कहने लगते हैं। जैसा कि अमरीश पुरी और प्रेम चोपड़ा के साथ हुआ था। आज प्रकाश राज भी अमरीश पुरी और प्रेम चोपड़ा की तरह सक्सेसफुल विलेन के तौर पर लोकप्रिय हैं।
सलमान खान, शाहरुख खान से लेकर अजय देगवन की फिल्मों में प्रकाश राज एक विलेन के तौर पर नजर आ चुके हैं। हिंदी के अलावा साउथ की ढेरों हिट फिल्म उनके नाम हैं। प्रकाश राज आज एक ऐसे विलेन हैं जिनकी डिमांड फिल्मों में सबसे ज्यादा रहती है। अगर हीरो के लिए लोग सलमान खान और अक्षय कुमार को देखना चाहते हैं तो ऐसे ही वह प्रकाश राज को नेगेटिव रोल के लिए देखने को तरसते हैं।
कभी डराया तो कभी हंसाया
प्रकाश राज जैसे अभिनेता इंडस्ट्री को सालों बाद मिला है जिसे देख फुल विलेन वाली फीलिंग आती है। ऐसा इसीलिए क्योंकि अब इंडस्ट्री में हीरो और विलेन के बीच की लाइन ग्रे हो चुकी है। पहले एक हीरो तब बनता था जब वह विलेन को पीटता था या उसका पर्दाफाश करता था। लेकिन अब फिल्मों में सिर्फ पात्र होते हैं। खैर सालों बाद प्रकाश राज एक ऐसे विलेन इंडस्ट्री में आए जिन्होंने अपने नेगेटिव रोल से हंसाया भी है।
साउथ फिल्मों के सुपरस्टार
बॉलीवुड में बेशक प्रकाश राज काफी देर से आए हों लेकिन इससे पहले वह 2000 से भी ज्यादा प्ले में परफॉर्म कर चुके थे। इसके बाद साउथ की फिल्मों में काम किया।
साउथ के यश चोपड़ा ने किया लॉन्च
साउथ इंडस्ट्री के यश चोपड़ा कहे जाने वाले के बालाचंदर जिन्होंने रजनीकांत और कमल हासन जैसे सितारों को लॉन्च किया था। ऐसे ही फिल्ममेकर ने प्रकाश राज को लॉन्च किया। कई साल का थिएटर अनुभव रखने वाले प्रकाश राज ने कन्नड़ फिल्म 'मिथिलेय सीथेयरू' से डेब्यू किया।
पहली बॉलीवुड फिल्म शाहरुख खान संग
साल 2002 में शाहरुख खान की 'शक्ति द पावर' फिल्म में प्रकाश राज ने एक शार्प शूटर का रोल किया था। ये रोल छोटा जरूर था लेकिन इससे पहले वह कई साउथ फिल्में और प्ले कर चुके थे। वह एक मंजे हुए स्टार थे। हालांकि उन्होंने कभी किसी रोल को छोटा या बड़ा नहीं समझा।
वॉन्टेड फिल्म
सलमान खान संग 'वॉन्टेड' फिल्म में जब प्रकाश राज नजर आए तो इसके बाद कौन नहीं जानता था। इस फिल्म में पुलिसवाले के रोल में लीड विलेन के रोल में नजर आए। सलमान खान संग उन्होंने फिर दबंग2 जैसी फिल्म भी की।
सिंघम
साल 2011 में आई अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम' बड़ी हिट साबित हुई। इस हिट के पीछे एक्टर के साथ साथ विलेन का भी बड़ा रोल था। फिल्म में फिर 'जयकांत शिकरे' के रोल में प्रकाश राज ने फिल्म को मजबूती दी।
फिल्मों में विलेन लेकिन असल जिंदगी में हीरो
प्रकाश राज को बेशक एक विलेन और फिल्मों के लिए बुरा आदमी माना जाता है। लेकिन असल जिंदगी में वह एक हीरो हैं। समाजिक मुद्दों पर अपनी राय हो या फिर अपनी मदद करना, दोनों से ही वह नहीं चूकते। जी हां, इसका एक उदाहरण है, उन्होंने तेलंगाना में एक गांव गोद लिया हुआ है। सूखा पड़ चुके इस गांव की मदद के लिए प्रकाश राज आगे आए और वह अब संभव मदद कर रहे हैं।