Saturday, May 9, 2020

12 साल की छोटी सी उम्र में Arjun Kapoor ने लिखी थी मां के लिए कविता, सोशल मीडिया बाकी सितारे भी हो रहे हैं पढ़कर इमोशनल

Bollywood Actor Arjun Kapoor Write Poem for his Mother Mona Kapoor at the age of 12 post goes viral on social mediaबॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) इन दिनों अपनी मचअवेटिड फिल्म 'पानीपत' (Panipat) को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। जो अगले महीने की 6 तारीख यानि 6 दिसम्बर को रिलीज होने वाली है। वहीं दूसरी तरफ अर्जुन अपनी फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी खूब वक्त बिताते हैं। ये तो हम सभी जानते हैं कि अर्जुन अपनी मां मोना कपूर के बेहद करीब थे। अक्सर वो अपनी मां की तस्वीरें या उनसे जुड़े पोस्ट सोशल मीडिया पर सबके साथ शेयर करते रहते हैं। एक बार फिर अर्जुन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है। अर्जुन के इस पोस्ट ने फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड के कई सितारों को भी इमोशनल कर दिया है। अर्जुन ने इस पोस्ट में 12 साल की उम्र में मां के लिए लिखी एक कविता पोस्ट की है। आप भी देखें अर्जुन की ये इमोशनल करने वाली कविता



इस कविता को अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है जिसके साथ उन्होंने काफी लंबा कैप्शन भी लिखा है कि- 'हाथ से लिखी गई ये कविता मुझे मिली। मेरी राइटिंग के लिए मुझे माफ कीजिएगा। मैंने अपनी मां के लिए लिखा था जब मैं 12 साल का था। ये मेरा बचपन का वो रूप था जब मैं प्यार को फील करता था और जो प्यार मुझे मिला उसके लिए अपनी मां को थैंक्यू कहना चाहता था।' अर्जुन ने आगे लिखा, 'मैं उन्हें बहुत मिस करता हूं। मुझे इस बात को मानना पड़ता है कि अब वो प्यार मुझे नहीं मिलेगा। कई बार मुझे ये नाइंसाफी लगती है जिससे मैं खुद को काफी परेशान और बेबस महसूस करता हूं। मैं ये सब एक बेटा होने के नाते लिख रहा हूं और इससे ज्यादा कुछ नहीं है।'

 arjun kapoor


अर्जुन आगे लिखते हैं- 'काश, एक बार फिर मां मुझे बेटा कहकर बुलाती और मैं उनकी आवाज को सुन पाता। मुझे जब भी मां की याद आती है, मुझे सब कुछ बेवजह लगता है। मैं 8 साल पहले टूट चुका था। लेकिन फिर भी मैं हर दिन खुद को संभालता हूं और मु्स्कुराते हुए उठता तो हूं, लेकिन इससे मां की कमी कभी पूरी नहीं होगी। मैं नहीं जानता कि मैं यहां ये सब क्यों लिख रहा हूं, मैं ये मानता हूं कि मैं कोई हीरो नहीं हूं। मां मुझे आपकी बहुत याद आती है। आप जहां भी हैं खुश रहना। मैं आपको सबसे ज्यादा प्यार करता हूं।'

panipat

आपको बता दें कि, अर्जुन कपूर के इस इमोशनल कर देने वाले पोस्ट के बाद फैंस ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के कई सितारे भी भावुक हो गए। इन सितारों में उनके सबसे अच्छे दोस्त रणवीर सिंह, फराह खान, कृति सेनन, अदिति राव हैदरी जैसे सितारे शामिल हैं।