अपने प्यार और सम्मान को जताने के लिए यूं तो हर दिन खास होता है। लेकिन मई का दूसरा रविवार बतौर मदर्स डे सेलिब्रेट किया जाता है। बॉलीवुड फिल्मों में मां का किरदार निभाकर अभिनेत्रियां दर्शकों को इमोशनल कर जाती हैं। लेकिन आज हम यहां उन अभिनेत्रियों के बारे में बात करने वाले हैं, जो रियल लाइफ में सिंगल मॉम हैं और बड़ी ही गर्व और मजबूती के साथ अपने बच्चों का परवरिश कर रही हैं। इन अभिनेत्रियों ने समाज के सामने उदाहरण रखा है कि motherhood यानि की मातृत्व का कोई दायरा नहीं होता है।
सुष्मिता सेन, करिश्मा कपूर से लेकर मलाइका अरोड़ा सिंगल मॉम हैं और शानदार तरीके से अपने करियर और बच्चों में बैलेंस बनाकर चल रही हैं।
इंडस्ट्री में जहां कुछ एक्ट्रेस ने बच्चे को गोद लिया है, वहीं कुछ ने सरोगेसी का सहारा लिया। जबकि कुछ ने तलाक के बाद अपनी जिम्मेदारी को बेहतरीन निभाया। ये अभिनेत्रियां समाज में उन महिलाओं के लिए प्रेरणा हैं, जो अकेले बच्चे की जिम्मेदारी उठाने से घबराती हैं, जो तकलीफ में रहकर भी रिश्ते को निभाए जा रही हैं।
सलमान खान का नया 'लॉकडाउन' गाना- फॉर्महाउस में जैकलीन के साथ की शूटिंग- देंखे VIDEO
बॉलीवुड की सिंगल मॉम
सुष्मिता सेन
पूर्व ब्रह्मांड सुंदरी सुष्मिता सेन ने दो बेटियों को गोद लिया है- रेने और अलीशा.. सुष्मिता ने अब तक शादी नहीं की है। उन्होंने महज 25 साल की उम्र में पहली बेटी रेने को गोद लिया था। दस साल बाद, 2010 में उन्होंने दूसरी बेटी अलीशा को गोद लिया।
बॉलीवुड की सिंगल मॉम
करिश्मा कपूर
करिश्मा कपूर के दो बच्चे हैं समीरा और कियान.. पति संजय कपूर से साल 2016 में अलग होने के बाद दोनों बच्चों को करिश्मा कपूर ने ही रखा है। करिश्मा ने वेब सीरिज 'मेंटलहूड' के साथ ओटीटी पर डेब्यू किया है।
बॉलीवुड की सिंगल मॉम
अमृता सिंह
एक समय पर बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस रह चुकीं अमृता सिंह की शादी सैफ अली खान से हुई थी। लेकिन दोनों ने तलाक ले लिया। इनकी एक बेटी है सारा अली खान और बेटे हैं इब्राहिम। दोनों ज्यादातर अपनी मां के साथ ही वक्त गुजारते हैं।
एकता कपूर
भाई तुषार कपूर की राह पर चलते हुए एकता कपूर भी सरोगेसी के जरिए एक बेटे की मां बनी हैं। एकता ने बेटे का नाम रवि रखा है.. जो कि उनके पिता जीतेन्द्र से प्रेरित है।
बॉलीवुड की सिंगल मॉम
कोंकणा सेन
एक्ट्रेस कोंकणा सेन ने हीरो रणवीर शौरी से शादी की थी। शादी के कुछ ही दिनों बाद ही उन्होंने अपनी प्रेगनेंसी की जानकारी शेयर की थी, लेकिन जल्द ही दोनों का तलाक हो गया है। अब कोंकणा अपने बेटे की परवरिश कर रही हैं।