Saturday, May 9, 2020

टीवी के इस एक्टर की मां का गजब ट्रांसफॉर्मेशन, 62 साल की उम्र में घटाया 18kg वजन

कोरोना वायरस corona virus महामारी से देश में लॉकडाउन जैसे हालात है. ऐसे में बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री ठप पड़ी हुई है. आम लोगों के साथ बॉलीवुड सितारे भी अपने अपने घरों में रहने को मजबूर है. इसके बावजूद कई स्टार्स किसी ना किसी तरह से अपना टाइम पास कर रहे हैं और कई इंट्रेस्टिंग एक्टिविटी करने में बिजी है.
weight loss story: Weight Loss: करण वाही की मां ने 4 ...
सोशल मीडिया के जरीए बी-टाउन और टीवी के स्टार्स अपने फैंस से जुड़े होने के चलते उनता मनोरंजन कर रहे हैं. हालही में टीवी एक्टर करण वाही ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी मां के ट्रांसफॉर्मेशन की फोटो शेयर की. जो धड़ल्ले से वायरल हो गई.



दरअसल करण वाही की मां ने लॉकडाउन में अपना 18 किलोग्राम वजन कम कर लिया है. करण की मां ने Then and Now की अपनी एक तस्वीर शेयर की. जो कि लोगों के लिए काफी इंस्पायरिंग है.
करण वाही ने कैप्शन में लिखा- ' मां मुझे आप पर गर्व है. मुझे सुनने के लिए और दुनिया से पहले खुद का ध्यान रखने के लिए धन्यवाद. मेरी मां 62 साल की है और वो Hypothyroid हैं. '

 मैंने उन्हें इंस्पायर किया. 4 महीने में उन्होंने 18 किलो वजन कम कर लिया. लॉकडाउन के बावजूद मेरी मां स्ट्रॉन्गेस्ट है. थैंक्यू.उम्र केवल एक नंबर है, ये साबित हो गया. लोगों को इंस्पायर करिए, इंफ्लूएंस नहीं. #iloveyouMom. 'इसी के साथ उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया और अपनी मां की लाइफस्टाइल के बारे में बताया है. उन्होंने कहा कि डाइट में चेंज करने से वजन कम करने में मदद मिलती है.
बताते चलें कि करणवाही लारा दत्ता और रिंकू राजगुरू की वेब सीरीज हंड्रेड में नजर आए. इस वेब सीरीज में वो हरियाणवी रैपर के रोल में थे. वेब सीरीज हिजनी + हॉटस्टार पर रिलीज हुई.