
बॉलीवुड की 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित के बारे में तो लोग काफी कुछ जानते हैं, लेकिन उनकी बहनों और फैमिली के बारे में कम ही लोगों को पता है। माधुरी ने अपनी बहन के साथ एक पुरानी फोटो शेयर की है, जिसमें दोनों स्कूल काम्पिटीशन के दौरान डांस करती नजर आ रही हैं। इस फोटो में यह पहचानना भी मुश्किल है कि कौन माधुरी हैं और कौन सी उनकी बहन। माधुरी के बारे में वैसे तो लोग काफी कुछ जानते हैं लेकिन उनकी दो बहनों रूपा और भारती दीक्षित के बारे में लोगों को जानकारी नहीं है।
बड़ी बहनों भारती और रूपा के साथ माधुरी दीक्षित।
