Sunday, May 10, 2020

क्‍यों नोरा फतेही से रिश्‍ता तोड़ अंगद बेदी ने की थी अचानक नेहा धूपिया से शादी! खुद किया खुलासा

नोरा फतेही (Nora Fatehi) और अंगद बेदी (Angad Bedi) के बीच रही नजदीकियां काफी सुर्खियों में रही थीं. लेकिन अब जहां अंगद बेदी एक्‍ट्रेस नेहा धूपिया (Neha Dhupia) के साथ शादी कर एक बेटी के पिता बन चुके हैं तो वहीं नोरा फतेही इन दिनों अपनी फिल्‍मों में काफी बिजी हैं. अंगद और नेहा धूपिया (Neha Dhupia)  की शादी काफी अचानक हुई और जैसे ही उनकी तस्‍वीर सोशल मीडिया पर आई, उनके फैंस के बीच हंगामा मच गया. अंगद और नोरा (Angad Bedi Nora Fatehi) ने अपने ब्रेकअप की वजह के बारे में कभी कोई खुलासा नहीं किया, लेकिन अब अंगद बेदी ने नोरा से टूटे अपने रिश्‍ते पर पहली बार खुलकर बात की है.
क्‍यों नोरा फतेही से रिश्‍ता तोड़ अंगद बेदी ने की थी अचानक नेहा धूपिया से शादी! खुद किया खुलासा
हाल ही में एक अखबार को दिए अपने इंटरव्‍यू में अंगद ने साफ किया कि उन्‍होंने इस रिश्‍ते को निभाने की पूरी कोशिश की लेकिन शायद यह रिश्‍ता आगे जाना ही नहीं था. अंगद ने कहा, 'कुछ रिश्‍ते ऐसे होते हैं जो चल जाते हैं जबकि कुछ रिश्‍ते नहीं चलते, लेकिन आप हर रिश्‍ते को पूरी तरह निभाने की कोशिश करते हैं. नोरा एक बहुत अच्‍छी लड़की है और अपने करियर में काफी अच्‍छा कर रही है. उसे इस समय स्‍टारडम मिल रहा है और मैं उसे अपने करियर के लिए शुभकामनाएं देता हूं.'
अंगद ने बताया कि कैसे शायद वह नोरा के पसंद वाले बॉयफ्रेंड नहीं थे. अंगद ने इस इंटरव्‍यू में कहा, 'हम दोनों साथ रहें, शायद यह हमारे नसीब में नहीं था. वह जैसे बॉयफ्रेंड की चाह रखती हैं, उन्‍हें वह जल्‍दी ही मिलेगा.' अंगद ने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि अब एक कलाकार के रूप में इस रिश्‍ते का सिर्फ सम्‍मान करना चाहिए.'