दुनिया में सबसे ज्यादा प्यारा माँ और बेटी का रिश्ता माना जाता है।यह रिश्ता सबसे अहम् और करीबी माना गया हैं। वैसे एक माँ अपनी बेटी के लिए की सबसे अच्छी दोस्त भी मानी गई हैं। बॉलीवुड में भी कई ऐसी माँ बेटी की जोड़ी हैं जो काफी स्टाइललिश और एक दूसरे की सबसे अच्छी सहेली मानी जाती है। बॉलीवड की कुछ फेमस माँ-बेटी की जोड़ी हैं जो
नीतू सिंह और रिद्धिमा कपूर सहानी- नीतू सिंह बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री है। बात करें हम उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर की तो रिद्धिमा अपनी मां की तरह अभिनेत्री तो नही है। लेकिन उनकी तरह बहुत स्टाइलिश है। यह स्टाइलिश मां बेटी की जोड़ी एक साथ बहुत अच्छी लगती है।

गौरी खान-सुहाना खान- गौरी खान का फैशन सेंस के मामले में रॉयल और ग्लैमरस है। मां गौरी की ही तरह बेटी सुहाना को भी फैशन की काफी नॉलेज है। गौरी खान अपनी बेटी सुहाना का हर चीज में पूरा साथ देती हैं। गौरी अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी की स्टाइलिश तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं।
जया बच्चन-श्वेता नंदा - बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की की वाइफ एक्ट्रेस जया बच्चन भी एक समय में इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में शामिल थी। उन्होंने काफी हिट फिल्मों में काम किया है और उस समय में भी वह काफी स्टाइललिश थी। वही उनकी बेटी श्वेता नंदा की स्टाइल में अपनी माँ से कम नहीं है। श्वेता दिखने में भी बेहद खूबसूरत है।