Monday, June 29, 2020

भारी भरकम बिजली बिल से तापसी पन्नू को लगा जोर का झटका, स्क्रीनशॉट शेयर कर जताई नाराजगी

भारी भरकम बिजली बिल से न केवल आम आदमी बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स को भी तगड़ा झटका लगता है. बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) को बिजली बिल का ऐसा झटका लगा है कि उन्होंने कई ट्वीट कर सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया है. एक्ट्रेस ने ट्वीट के साथ बिजली बिल का स्क्रीनशॉट शेयर किया है.

तापसी ने अडानी इलेक्ट्रिसिटी को टैग करते हुए लिखा, 'लॉकडाउन को तीन महीने ही हुए हैं और मुझे हैरानी है कि पिछले एक महीने में मैंने ऐसे कौन से नए उपकरण का इस्तेमाल किया है या मैं खरीदकर लाई हूं जो मेरा बिजली का बिल इतना बढ़ा हुआ आया है. आप किस तरह से हमसे बिजली का बिल चार्ज कर रहे हैं?


तापसी ने दूसरे ट्वीट में लिखा, ''अब ये उस अपार्टमेंट का बिल है जहां कोई रहता नहीं है. हफ्ते में सिर्फ एक बार जाया जाता है वो भी सिर्फ साफ-सफाई के लिए. लेकिन अब मुझे चिंता है कि कही इस अपार्टमेंट का कोई इस्तेमाल तो नहीं कर रहा, वो भी हमें बिना बताए. क्या पता आपने हमें सच्चाई बता दी हो.''

इन 5 फिल्मों में तापसी ने किया है दमदार अभिनयतापसी ने पिछले साल मिशन मंगल (Mission Mangal), गेम ओवर (Game Over), बिल्ला (Billa), सांड की आंख (Sand ki Ankh) और थप्पड़ (Thappad) में अभिनय किया था. इन पांच में चार फिल्में 2019 में रिलीज हुई थीं. थप्पड़ इस साल मार्च में रिलीज़ हुआ था. इस साल मार्च के आखिरी सप्ताह से बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की रन कोरोनोवायरस महामारी को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए देशव्यापी लॉकडाउन (Lockdown) से प्रभावित थी. तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) ने इन सभी पांच फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी के लिए जमकर प्रशंसा हासिल की.