Monday, June 29, 2020

सुशांत सिंह राजपूत केस में पूछताछ के बाद पहली बार दिखीं रिया चक्रवर्ती, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद पुलिस की जांच जारी है। इस मामले में सुशांत सिंह राजपूत की कथित गर्लफ्रेंड बताई जा रहीं रिया चक्रवर्ती से भी कई घंटे लंबी पूछताछ चली। पुलिस की पूछताछ के बाद रिया को पहली बार घर से बाहर देखा गया।

रिया चक्रवर्ती के साथ फरहान अख्तर की गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर भी साथ थीं।
दोनों साथ में फरहान अख्तर के घर पहुंचीं। सोशल मीडिया पर रिया चक्रवर्ती की ये तस्वीरें छाई हुई हैं।

तस्वीर देखकर ऐसा लग रहा है कि शिबानी, रिया को लेने आई थीं। शिबानी खुद गाड़ी चला रही थीं जबकि दूसरी तरफ रिया बैठी हुई थीं। हालांकि अभी तक ये पता नहीं चला है कि दोनों ने क्यों मुलाकात की।

शिबानी दांडेकर और रिया चक्रवर्ती दोनों ही फिल्मों में आने से पहले वीजे थीं। ऐसे में उनके बीच अच्छी दोस्ती है। वायरल हो रही तस्वीर में रिया ने सफेद रंग का कुर्ता और प्लाजो पहना हुआ है। वहीं शिबानी ने ब्लू लूज जींस के साथ सफेद रंग का टॉप कैरी किया है। कोरोना को देखते हुए दोनों ही अभिनेत्रियों ने मास्क लगा रखा है।

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में पुलिस की जांच जारी है। अभी तक 25 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। इस मामले में अब तक सुशांत सिंह राजपूत की करीबी दोस्त और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती, रोहिणी अय्यर, सुशांत के मैनेजर, क्रिएटिव मैनेजर सहित अन्य लोगों से पूछताछ हो गई है। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। सुशांत लंबे समय से डिप्रेशन से जूझ रहे थे। 14 जून को उन्होंने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।