Friday, July 3, 2020

भारती सिंह को दुनिया में नहीं लानी चाहती थीं उनकी मां, पिता की मौत के बाद गरीबी में गुजरा है बचपन

कॉमेडियन, होस्ट और एक्ट्रेस भारती सिंह आज (तीन जुलाई) अपना 36वां बर्थडे मना रही हैं। भारती सिंह ने अपने करियर की शुरुआत रिएलिटी शो द ग्रेट इंडियन लॉफ्टर चैलेंज से की थी। भारती का बचपन बेहद गरीबी में गुजरा था। यही नहीं, उनकी मां उन्हें इस दुनिया में भी लाना नहीं चाहती थीं। 
भारती सिंह का जन्म पंजाब के शहर अमृतसर में हुआ था। भारती ने कई शो में जिक्र किया था कि जब वह अपनी मम्मी के गर्भ पर थीं तो उनकी मां उन्हें खत्म करना चाहती थी। भारती की मम्मी पैरों के बल बैठ जाया करती थीं।
भारती के मुताबिक उनकी मां ने कई दवा का सहारा भी लिया था। हालांकि, जब भारती का जन्म हुआ था तो उनकी मम्मी ने बेहद अच्छे ढंग से परवरिश की थी। भारती जब महज दो साल की थीं तो उनके पिता का निधन हो गया था।