भारतीय घरेलू क्रिकेट में इस समय रणजी ट्रॉफी के मैच खेले जा रहे हैं। इस दौरान कई बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
सरफराज ने ठोका तूफानी शतक
Third party image reference
मुंबई के लिए खेलते हुए धुरंधर बल्लेबाज सरफराज खान ने शानदार शतक जड़ दिया। सरफराज ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 107 गेंद में अपना शतक पूरा कर लिया। इस दौरान उन्होंने अपनी पारी में 14 चौके और 2 छक्के लगाए। मुंबई के लिए नंबर-3 पर खेलने आए हार्दिक तमोरे ने भी 94 गेंद में 51 रन की जबरदस्त पारी खेली।
Third party image reference
मुंबई ने दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट के नुकसान पर 353 रन का स्कोर बना लिया था। इसमें सरफराज खान 160 गेंद में 132 रन बनाकर क्रीज पर नाबाद हैं।
जम्मू कश्मीर बनाम ओडिशा
Third party image reference
इस मैच में चौथी पारी में जम्मू कश्मीर की टीम को 205 रन की जरुरत थी। इस लक्ष्य के जवाब में टीम के लिए ओपनर बल्लेबाज सूर्यांश रैना ने 151 गेंद में 69 रन की जबरदस्त पारी खेल डाली, और टीम को 4 विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
दिल्ली बनाम विदर्भ
Third party image reference
इस मैच में विदर्भ के लिए गेंदबाजी में उमेश यादव ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। उमेश ने 20 ओवर में 45 रन देकर 2 विकेट लिए। दिल्ली को इस मैच में जीत के लिए 347 रन का विशाल लक्ष्य मिला है।



