भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 24 जनवरी को ईडन पार्क में खेला जाएगा।
google
यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 12:20 बजे से खेला जाएगा। आज हम आपको पहले T20 मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन बताने वाले हैं।
देखें आमने-सामने का रिकॉर्ड
google
टी-20 फॉर्मेट में भारत और न्यूजीलैंड की टीम अबतक कुल 11 बार एक दूसरे भिड़ चुकी है। इन 11 मुकाबलों में से भारत सिर्फ तीन मैच ही जीतने में कामयाब हो पाई है जबकि 8 मैच न्यूजीलैंड ने जीते हैं। ऐसे में भारतीय कप्तान विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम चाहेगी कि न्यूजीलैंड के तेज पिच पर अपने रिकॉर्ड में सुधार करें।
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
google
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, नवदीप सैनी और जसप्रीत बुमराह।
न्यूजीलैंड की संभावित XI
google
केन विलियमसन (कप्तान), कॉलिन मुनरो, रॉस टेलर, टॉम ब्रूस, मार्टिन गुप्टिल, कॉलिन डि ग्रांडहोम, मिचेल सैंटनर, टिम सेफर्ट, टिम साउथी, हामिश बेनेट और ब्लेयर टिकनर I



