बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने जा रही वनडे सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है।
Copyright Holder: Cricket Today
इसके अलावा चोट के कारण बाहर हुए शिखर धवन के स्थान पर भी टी-20 टीम में बदलाव किया गया है।
सैमसन को टी-20 टीम में मौका
Third party image reference
शिखर धवन के चोटिल होने के बाद उनके स्थान पर न्यूज़ीलैंड दौरे की टी-20 टीम में संजू सैमसन को मौका मिल गया है। सैमसन को इससे पहले टी-20 टीम में जगह नहीं मिली थी।
पृथ्वी शॉ का वनडे टीम में डेब्यू
Third party image reference
भारत के युवा ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को पहली बार भारतीय वनडे टीम में जगह दी गई है। धवन के चोटिल होने के कारण उनके डेब्यू का रास्ता साफ़ हो गया था।
Third party image reference
इसके अलावा भारत की पिछली वनडे टीम में से इस टीम में कोई बदलाव नहीं है।
टीम में कई हिटर शामिल
भारत की वनडे टीम में कई हिटर बल्लेबाजों को जगह मिली है। इसमें केएल राहुल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, शिवम दुबे, ऋषभ पंत और मनीष पांडे शामिल हैं।
भारत की वनडे टीम
Copyright Holder: Cricket Today
टीम- विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप कप्तान), केएल राहुल, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दूबे, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, केदार जाधव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर
भारत की टी-20 टीम
Third party image reference
टीम- विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप कप्तान), केएल राहुल, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दूबे, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह,मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर





