Thursday, January 23, 2020

7 ऐसे मौजूदा भारतीय खिलाड़ी जो तिहरा शतक बना चुके हैं, नम्बर 3 के नाम हैं 3 तिहरे शतक

भारतीय टीम इन दिनों न्यूजीलैंड दौरे पर है जहां वह 5 टी20 3 वनडे और 2 टेस्ट मैचों की सीरीज़ खेलेगी. टेस्ट श्रृंखला की शूरूआत 21 फरवरी से होगी. आज हम बात कर रहे हैं मौजूदा भारतीय टीम के 7 ऐसे खिलाड़ियों के बारे में जो रणजी में तिहरा शतक बना चुके हैं.

Third party image reference
1. चेतेश्वर पुजारा
भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा रणजी में दो बार तिहरा शतक बना चुके हैं. पहली बार उन्होने 2008 में सौराष्ट्र के लिए खेलते हुए ओडिसा के खिलाफ 302 रन बनाए. दूसरी बार 2013 में उन्होने कर्नाटक के खिलाफ 352 रन की पारी खेलकर बनाया.

Third party image reference
2. रोहित शर्मा
वनडे क्रिकेट में 3 बार दोहरा शतक बनाने वाले रोहित शर्मा ने 2009 में रणजी ट्रॉफी में मुम्बई की तरफ से खेलते हुए गुजरात के खिलाफ ब्रेबोन स्टेडियम में 309 रन की शानदार पारी खेली थी.

Copyright Holder: DUNIYA TODAY
3. रविन्द्र जडेजा
भारतीय क्रिकेट टीम के सफल ऑलरांउडर रविंद्र जडेजा के नाम 3 तिहरे शतक दर्ज हैं. उन्होने सौराष्ट्र की तरफ से खेलते हुए 2012 में गुजरात के खिलाफ 303*, रेलवे के खिलाफ 331 और 2011 में ओडिसा के खिलाफ 314 रन बनाए थे.

Copyright Holder: DUNIYA TODAY
4. ऋषभ पंत
विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने यह पारी 2016 में दिल्ली और महाराष्ट्र के बीच खेले गए मैच में खेली थी. इस मैच में उन्होने 326 गेंदो खेलते हुए 314 रन बनाए थे.

Copyright Holder: DUNIYA TODAY
5. केएल राहुल
भारतीय ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल ने 2015 में कर्नाटक की ओर से खेलते हुए उत्तर प्रदेश के खिलाफ यह पारी खेली थी. इस पारी में उन्होने 448 गेंदो का सामना करते हुए 337 रन बनाए.

Third party image reference
6. केदार जाधव
मध्यक्रम के बल्लेबाज केदार जाधव ने रणजी ट्रॉफी सीजन 2012 में महाराष्ट्र की तरफ से खेलते हुए उत्तरप्रदेश के खिलाफ 524 गेंदो पर 327 रन बनाए थे. जिसमें उन्होने 54 चौके और 2 छक्के लगाए थे.

Third party image reference
7. मयंक अग्रवाल


भारतीय ओपनर बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने साल 2017 में महाराष्ट्र के खिलाफ कर्नाटक की तरफ से खेलते हुए 727 गेंदो पर 304* रन बना थे.