Thursday, January 23, 2020

वनडे टीम में केदार जाधव का नाम देख भड़के फैन्स तो उधर सोशल मीडिया पर जमकर उड़ा मजाक

न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन भी टी-20 के बाद वनडे सीरीज से बाहर हैं। टी-20 टीम में संजू सैमसन को धवन की जगह और पृथ्वी शॉ को वनडे टीम में शामिल किया गया है।

Third party image reference
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे टीम की घोषणा के बाद फैन्स ने ट्विटर पर अपनी नाराजगी व्यक्त की। केदार जाधव को वनडे टीम में शामिल करने के लिए फैन्स ने बीसीसीआई, चयनकर्ताओं और विराट कोहली को जमकर खरी-खरी सुनाई।

Third party image reference
शिखर धवन ने बेंगलुरु में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में फील्डिंग करते हुए अपने बाएं कंधे को घायल कर लिया। इस चोट के कारण उन्हें न्यूजीलैंड दौरे से बाहर कर दिया गया है। उनकी जगह टीम में जगह बनाने वाले पृथ्वी शॉ को पहली बार वनडे टीम में शामिल किया गया। बीसीसीआई ने जब टि्वटर टीम का ऐलान किया, तो इस टीम में केदार जाधव का नाम देखकर फैन्स भड़क गए।

Third party image reference
सोशल मीडिया पर फैंस ने बीसीसीआई, विराट कोहली और चयनकर्ताओं से पूछा कि केदार जाधव को टीम में क्यों शामिल किया गया है। इसके साथ ही फैन्स ने सूर्यकुमार यादव को वनडे टीम में जगह नहीं देने पर भी नाराजगी जताई। ट्विटर यूजर्स का कहना है कि केदार जाधव को भारत की वनडे टीम में सूर्यकुमार यादव, विजय शंकर या शुभमन गिल की जगह मिलनी चाहिए।

Third party image reference


अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे लाइक ज़रूर करें, साथ ही आप अपने विचार हमें कमेंट करके बता सकते हैं। क्रिकेट से जुड़ी ऐसी ही जबरदस्त ख़बरों के लिए फॉलो का बटन दबाएं।