Wednesday, January 22, 2020

लगातार चोटिल होने के बाद शिखर धवन के करियर को लेकर बने लाजवाब जोक्स

एक खेल प्रेमी को यह बताने की जरूरत नहीं है कि एक खिलाड़ी के लिए फिटनेस कितनी महत्वपूर्ण है। मैच से पहले ट्रेनिंग सेशन में पसीना बहाना होता है। खुद को कप्तान-कोच के सामने साबित करना होता है। जिम में लोहा उठाना पड़ता है, तब जाकर मिलती है फर्राटा गति, लचीला शरीर और किसी भी मौसम में घंटों पराक्रम दिखाने की ताकत। अतीत में हमनें कई टैलेंटेड खिलाड़ियों का करियर खराब फिटनेस की वजह से खत्म होते देखा। अहम सीरीज से पहले यह चोट कितनी दुखदायी होती है यह कोई टीम इंडिया के 'गब्बर' शिखर धवन से पूछो।
अंगूठा, घुटने और अब कंधे। ऐसा लगता है कि शिखर धवन अपने शरीर के साथ दुश्मनी कर रहे हैं। बेंगलुरु में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज के आखिरी मैच में इस युवा बल्लेबाज ने फिल्डिंग के दौरान अपना कंधा घायल कर लिया। बीसीसीआई ने ट्वीट किया कि धवन फिलहाल एक्स-रे के लिए गए हैं। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने भी नहीं आए। केएल राहुल ने रोहित के साथ पारी की शुरुआत की। भले ही भारतीय क्रिकेट टीम ने मैच और सीरीज जीती, लेकिन इन खुशी भरे पलों के बीच कच्चा प्लास्टर बांधे शिखर धवन की तस्वीर डराती रही।


Third party image reference
धवन ऑस्ट्रेलियाई पारी के पांचवें ओवर में कवर क्षेत्र में फिल्डिंग कर रहे थे। वह आरोन फिंच के शॉट को रोकने के लिए डाइव लगाई और बायां कंधा चोटिल कर बैठे। चोट पर अपडेट यह है कि कंधे के एक्स-रे रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।


Third party image reference
इसके बाद उनका न्यूजीलैंड का दौरा शक के घेरे में आ गया है। 24 जनवरी से शुरू हो रहे इस दौरे पर भारत को 5 टी-20, तीन वनडे और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। मैच के दौरान कॉमेंट्री में इस बात की जानकारी की दी गई की धवन की चोट गंभीर है, ऐसे में यह देखना होगा कि शिखर इस दौरे पर टीम का हिस्सा बने रह पाते हैं या नहीं।


Third party image reference


अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे लाइक ज़रूर करें, साथ ही आप अपने विचार हमें कमेंट करके बता सकते हैं। क्रिकेट से जुड़ी ऐसी ही जबरदस्त ख़बरों के लिए फॉलो का बटन दबाएं।