इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का मानना है कि भारत के रन मशीन विराट कोहली दुनिया के सर्वश्रेष्ठ 'ऑल-राउंड' बल्लेबाज हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ को सभी प्रारूपों में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बताने वाले एक ट्वीट का जवाब देते हुए, वॉन ने कहा, "मैं सहमत नहीं हूं...विराट सर्वश्रेष्ठ ऑल-राउंड बल्लेबाज हैं।"
Third party image reference
स्टीव स्मिथ ने रविवार को बंगलूरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत के खिलाफ सीरीज के तीसरे और निर्णायक वनडे में 132 गेंद में 131 रन की आक्रामक पारी खेली। हालांकि अंत में जीत कोहली की टीम ने हासिल की जिसमें भारतीय कप्तान ने 89 रन की पारी खेलते हुए कप्तान रोहित शर्मा (119 रन) के साथ शतकीय साझेदारी की।
Third party image reference
विराट की कप्तानी में भारत को इस सीरीज के पहले वनडे में 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा, फिर अगले दो वनडे मैच मेजबान टीम ने जीते। विराट ने दूसरे वनडे में 78 और इस सीरीज के तीसरे वनडे में 89 रनों की पारी खेली। वहीं, स्मिथ ने दूसरे वनडे में 98 और बैंगलोर वनडे मैच में 131 रनों की पारी खेली।
Third party image reference
30 वर्षीय स्मिथ ने बॉल टैम्परिंग में अपनी भूमिका के लिए एक साल के प्रतिबंध के बाद दक्षिण अफ्रीका में वापसी की और पिछली गर्मियों में एशेज सीरीज के दौरान अपने सर्वश्रेष्ठ सहित कई रन जुटाए। कोहली ने भी काफी रन बनाना जारी रखा और 886 अंकों के साथ आईसीसी वनडे रैंकिंग (बल्लेबाज) में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा। विराट कोहली के फैंस लाइक और शेयर करें।
Third party image reference
अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे लाइक ज़रूर करें, साथ ही आप अपने विचार हमें कमेंट करके बता सकते हैं। क्रिकेट से जुड़ी ऐसी ही जबरदस्त ख़बरों के लिए फॉलो का बटन दबाएं।


