ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में समाप्त श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन के बाद, कोहली ने नंबर एक और रोहित ने नंबर दो रैंकिंग को मजबूती प्रदान की। भारत ने श्रृंखला 2-1 से जीती। कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला में 183 रन बनाए, जबकि रोहित ने 171 रन बनाए। रोहित ने बेंगलुरु में तीसरे वनडे में 119 रन बनाए।
Third party image reference
आईसीसी के बयान के अनुसार कोहली के 886 और रोहित के 868 अंक हैं। उनको क्रमश: दो और तीन रेटिंग अंक मिले। पाकिस्तान के बाबर आजम 829 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने दो पारियों में 170 रन बनाए और वह सात पायदान ऊपर 15वें स्थान पर पहुंच गए।
Third party image reference
चोट से उबरकर वापसी करने वाले बुमराह गेंदबाजों की सूची में 764 अंक लेकर शीर्ष पर हैं। उनके बाद न्यूजीलैंड के बायें हाथ के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ओर अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान का नंबर आता है। दक्षिण अफ्रीका के कागिसो रबाडा और ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस शीर्ष पांच में शामिल अन्य गेंदबाज हैं।
Third party image reference
अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे लाइक ज़रूर करें, साथ ही आप अपने विचार हमें कमेंट करके बता सकते हैं। क्रिकेट से जुड़ी ऐसी ही जबरदस्त ख़बरों के लिए फॉलो का बटन दबाएं।


