कोरोना वायरस से संक्रमित हॉलीवुड स्टार मनु डिबैंगो का निधन मंगलवार 24 मार्च को हुआ। वह एफ्रो जैज म्यूजिक के दिग्गज रहे हैं। जब इस वायरस का असर तेजी से होने लगा तो बताया जाता है कि मनु ऐसे पहले स्टार रहे हैं जिन पर कोविड 19 का हमला हुआ है।

हालांकि जैसा कि कहा जा रहा है कि 65 से अधिक लोगों पर वायरस से फाइट करने की क्षमता कम है। ठीक उसी आधार पर देखा जाए तो 86 साल के मनु डिबैंगो का अस्पताल में निधन हो गया।
उन्होंने अपने करियर में कई हिट दिए हैं। लेकिन उनके 1972 में रिलीज सोलो हिट मकोसा की लोकप्रियता आज भी वैसे ही है। बता दें कि इस बात की जानकारी म्यूजिक पब्लिशर Thierry Durepaire ने दी है। इसके बाद से फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रिब्यूट दे रहे हैं। हालांकि कोरोना वायरस होने के कारण उनका अंतिम संस्कार निजी तरीके से किया जाएगा।
( नीचे देखिए उनका एक खास वीडियो जो गीतकार Angelique Kidjo ने उन्हें ट्रेब्यूट के तौर पर दिया है) इसके साथ उन स्टार्स के बारे में जो कि कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और आइसोलेशन में हैं)
कोरोना वायरसटॉम हैंक्स कोरोना वायरस
सबसे पहले ये खबर आयी कि हॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता टॉम हैंक्स कोरोना वायरस के शिकार हो गए हैं।ऑस्ट्रेलिया में वह एक शूटिंग के लिए आए थे। यहीं पर उनके कोरोना ग्रसित होने का पता चला।
कोरोना
रीटा विल्सन
रीटा विल्सन
टॉम के साथ उनकी पत्नी अभिनेत्री रीटा विल्सन में भी ये वायरस पाया गया है। वह भी अपने पति के साथ ऑस्ट्रेलिया गई थीं। जहां पर उन्हें काफी तेज बुखार हो गया था। इसी दौरान उनके भी कोरोना के शिकार होने की खबर सामने आयी।
कोरोना वायरस
पीएम जस्टिन ट्रूडो की पत्नी सोफी को कोरोना
पीएम जस्टिन ट्रूडो की पत्नी सोफी को कोरोना
कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो की पत्नी सोफी भी कोरोना का शिकार हुई हैं। उन्हें पहले बुखार हुआ था। जिसके बाद टेस्ट में वह कोरोना से पीड़ित पाई गईं।
कोरोना
डेबी मजार को कोरोना वायरस
डेबी मजार को कोरोना वायरस
हॉलीवुड एक्ट्रेस डेबी मजार ने इंस्टाग्राम पर जानकारी दी है कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। उनका टेस्ट पॉजिटिव आया है। एक्ट्रेस को कोरोना से संक्रमित हुए 5 दिन हो गए हैं।
कोरोना
गेम ऑफ थ्रोन्स' की एक्ट्रेस इंदिरा वर्मा को कोरोना
गेम ऑफ थ्रोन्स' की एक्ट्रेस इंदिरा वर्मा को कोरोना
HBO की लोकप्रिय टीवी सीरीज 'गेम ऑफ थ्रोन्स' की एक्ट्रेस इंदिरा वर्मा भी कोरोना वायरस की चपेत में आ गई हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर कोरोना वायरस टेस्ट की पुष्टि होने के बाद बताई।
Verified
Dear #ManuDibango, you’ve always been there for me from my beginnings in Paris to this rehearsal just 2 months ago! You re the original Giant of African Music and a beautiful human being. This coda of #SoulMakossa is for you!
4,426 people are talking about this
source: filmibeat.com
