Thursday, March 26, 2020

कमल हासन ने की PM मोदी से अपील, कोरोना वायरस से लड़ने के लिए अपने घर को बना देना चाहते हैं अस्पताल

कोरोना वायरस के चलते महामंदी की आहट है। ऐसे में तमाम काम धंधे और व्यवसाय ठप्प है। वहीं कोरोना महामारी के चपेत में 500 से भी ज्यादा लोग आ चुके हैं। हालात पर काबू पाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संपूर्ण भारत में लॉकडाउन लगा दिया गया है। इस सकंट में मदद करने के लिए अभिनेता व राजनेता कमल हासन ने सरकार व लोगों की मदद करने की पहल की है।
कमल हासन ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार से अनुमति मांगी है कि वह इस मुश्किल घड़ी में देशवासियों की मदद करना चाहते हैं। ऐसे में गरीबों और असहाय लोगों की मदद के लिए वह अपने घर यानी आवास को अस्थाई अस्पताल के रूप में बदल देना चाहते हैं। ताकि जरूरतमंद लोगों को सहायता मिल सके। उन्होंने यह भी लिखा कि उनकी पार्टी के डॉक्टरों की मदद भी इस समय में वह ले सकते हैं।
खुला खत
इससे पहले मक्कल नीदि मय्यम के संस्थापक कमल हासन ने पीएम मोदी को खुला खत लिखा था। उन्होंने ऐसे लोगों की मदद किए जाने के लिए आवाज उठाई थी जो कोरोना वायरस के चलते घर से काम नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने किसान, मछुयारें और तमाम दिहाड़ी पर काम करने वाले लोगों के लिए सरकार द्वारा मदद की जाने की अपील की थी।
लॉकडाउन पर निशाना
24 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस पर दूसरा संबोधन किया। इस दौरान उन्होंने पूरे देश में लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया। जिसे लेकर कमल हासन ने निशाना साधा। साथ ही ये मांग की कि गरीबों की मदद की जाए।
अभिनेता से राजनेता
कमल हासन फिल्मों के लिए कई बार नेशनल अवॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। ऐसे दमदार अभिनेता ने दो साल पहले राजनीतिक पार्टी बनाकर राजनीति में प्रवेश किया।
कमल हासन की अपकमिंग फिल्म
इंडियन 2 उनकी अपकमिंग फिल्म है। जिसका फैंस को इंतजार है।
समाजिक मुद्दों पर जोर
एक अभिनेता होने के साथ साथ कमल हासन समाजिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हैं। साथ ही वह मदद के लिए भी आगे आते हैं।