Sunday, May 10, 2020

शादी से पहले प्रेग्नेंट नेहा धूपिया ने अंगद से गुपचुप लिए थे फेरे, 2 साल बाद देखें Inside Photo

neha  dhupiaअंगद बेदी और नेहा धूपिया की शादी को आज एक साल हो गया । 10 मई 2018 को नेहा और अंगद ने गुपचुप तरीके से दिल्ली के गुरुद्वारे में सात फेरे ले लिए थे। दोनों ने खुद बताया था कि उन्हें जल्दबाजी में शादी क्यों करनी पड़ी । दरअसल, नेहा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं । इसी वजह से घरवालों ने उनकी तुरंत शादी करवा दी।
बॉलीवुड

  नेहा-अंगद की शादी से फैंस काफी हैरान थे । पहले तो अंगद और नेहा ने प्रेग्नेंसी की खबरों को नकार दिया था लेकिन बाद में खुद सबकुछ बताया। नेहा धूपिया के मशहूर शो 'नो फिल्टर नेहा' में खुद अंगद बेदी ने इस बात कबूला था। अंगद ने बताया था, 'नेहा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थीं। जब दोनों ने ये बात अपने माता-पिता को बताई थी तो बहुत 'डांट' पड़ी थी।'

neha dhupia
नेहा शादी के 6 महीने बाद मां बन गई थीं। उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया जिसका नाम महर धूपिया बेदी है । अपनी पहली वेडिंग एनिवर्सरी मानाने के लिए अंगद और नेहा बेटी के साथ माॅरिशस गए थे । नेहा ने इस वैकेशन की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की ।