बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल्स में से एक नेहा धूपिया (Neha Dhupia) और अंगद बेदी (Angad Bedi) आज अपनी शादी की दूसरी सालगिरह (Wedding Anniversary) मना रहे हैं. लॉकडाउन के दौरान ये नेहा और अंगद भी बाकी सेलेब्रिटीज के साथ घर पर ही समय बिता रहे हैं लेकिन इन दोनों ने अपनी एनिवर्सरी को खास बनाने के लिए इंस्टाग्राम लाइव पर फैंस के साथ मनाने का फैसला किया है. जिसका ऐलान उन्होंने एक पोस्ट के जरिए पहले ही कर दिया था. उनका इंस्टा लाइव आज शााम 7:30 बजे होगा. वहीं इस खास मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं. इस कपल की लव स्टोरी के बारे में-

अब अगर दोनों की लव स्टोरी की बात करें, तो इसकी शुरुआत काफी पहले ही हो चुकी थी. मगर तब ये सिर्फ वन साइडिड लव स्टोरी थी. बताया जाता है कि अंगद नेहा को पहली नजर में ही दिल दे बैठे थे, लेकिन नेहा ने उनमें कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई थी. नेहा ने अपनी लव स्टोरी के बारे में ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे के पोस्ट में खुलासा किया था. उन्होंने बताया था अंगद ने उन्हें पहली बार तब देखा था जब वो 20 साल थीं और वो किसी जिम में थीं. नेहा बताती हैं कि अंगद ने उन्हें पहली बार देखकर अपने दोस्तों से वादा किया था कि वो एक दिन इस लड़की से बात जरूर करेंगे.
नेहा ने बताया कि इसके बाद वो एक दोस्त की पार्टी में अंगद से मिली थीं, तब उन्होंने अंगद की एक अलग साइड देखी. दोनों ने उस दिन खूब बातें की. हालांकि तब भी नेहा की तरफ से कोई फीलिंग नहीं थी. एक बार ऐसा हुआ कि नेहा किसी फिल्म की शूटिंग करने वाली थीं और उन्हें कोई ऐसा रोल दिखा जिसके लिए अंगद परफेक्ट थे. नेहा ने अंगद को इसके बारे में बताया और उन्होंने बिना कोई सवाल किए हां बोल दिया क्योंकि अंगद को नेहा के साथ समय बिताने का बहाना मिल गया.
नेहा बताती हैं कि शूटिंग खत्म होते ही अंगद उनके पेरेंट्स से नेहा का हाथ मांगने पहुंच गए लेकिन उस दौरान नेहा किसी और को डेट कर रही थीं. नेहा ने अंगद से अपने बॉयफ्रेंड को भी मिलवाया. वहीं एक पार्टी के दौरान फिल्म मेकर करण जौहर ने नेहा को एहसास करवाया कि अंगद उनके प्यार में किस कदर पागल हैं. 4 सालों तक एक-दूसरे के साथ फीलिंग्स की इस कंफ्यूजन के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया और परिवार वालों के बीच बिना किसी को बताए बेहद सादगी से शादी कर ली