बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद से ही मुंबई पुलिस उनकी आत्महत्या का कारण जानने में लगी है। जिस वजह से अब तक तकरीबन 27 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। इसी सिलसिले में यशराज के कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा को पुलिस ने तलब किया था। जिसके बाद मुंबई के डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे ने बताया, “यशराज फिल्म्स की कॉस्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा से बांद्रा पुलिस थाने में पूछताछ की जा रही है।” वहीं सूत्रों के मुताबिक पुलिस के दूसरे ऑफिशियल का कहना है कि कुछ प्रोडक्शन हाउस के प्रतिनिधियों को भी पूछताछ के लिए आने वाले दिनों में बुलाया जाएगा।
वहीं शनिवार को सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में मुंबई पुलिस ने उनकी करीबी दोस्त रहीं, रिया चक्रवर्ती के भाई सोविज चक्रवर्ती से भी पूछताछ की। यहां पर ध्यान देने वाली बात ये है कि, रिया और उनके भाई सोविज दोनों ही सुशांत की तीन स्टार्टअप कंपनीज में डायरेक्टर और एडिशनल डायरेक्टर के पद पर बने हुए थे। पुलिस इन तीनों कंपनियों में रिया और सोविज की हिस्सेदारी और उनके इन्वेस्टमेंट की जानकारी खंगालने में जुट गई है।