मुंबई. द कपिल शर्मा शो में कभी बुआ का किरदार निभाने वाली उपासना सिंह का आज जन्मदिन है. आज वो अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं. उन्होंने टीवी सीरियल्स के साथ बॉलीवुड से लेकर पंजाबी सिनेमा तक काम किया है. हालांकि एक रोज यह एक ऐसा मामला है जिसमें खुद अभिनेत्री के ड्राइवर ने ही रात का फायदा उठाकर उन्हें सुनसान जगह पर ले गया था. मामला पुलिस तक पहुंचा तो लोगों को इसके बारे में पता चला. मामले में पुलिस ने उस ड्राइवर को हिरासत में लिया था. यह घटना पिछले साल की है. तब उपासना बुरी तरह घबरा गई थीं.
शूटिंग से लौट रही थीं अभिनेत्री
असल में उपासना जब देर रात शूटिंग से वापस अपने होटल लौट रहीं थीं तो उनके ड्राइवर ने अचानक होटल जाने के बजाए अपना रास्त बदल दिया और किसी सुनसान जगह गाड़ी रोक दी थी. किसी अनहोनी की आशंका होने पर उपासना ने फौरन पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने पूरे मामले में कार्रवाई करते हुए ड्राइवर को हिरासत में ले लिया था.
पंजाब शूटिंग के लिए आई थीं उपासना
उपासना सिंह ने अपनी शिकायत में कहा था कि लांदरा शूटिंग के सिलसिले में यहां आई थीं. शुक्रवार से चंडीगढ़-अंबाला रोड पर होटल रमाडा में ठहरी थीं. यहां से वह अपनी टीम के अन्य सदस्यों के साथ शूटिंग के लिए लांडरा गईं, जहां से देर रात उन्हें वापस जीरकपुर पहुंचना था. आरोप था कि टैक्सी चालक विवेक ने कार को जानबूझकर पीआर-7 रिंग रोड पर ले लिया, उस समय रात के करीब 10 बजे हुए थे. सड़क बिल्कुल सुनसान थी.
टैक्सी चालक की हरकत से डरकर उपासना ने फोन पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी. जीरकपुर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और एक्ट्रेस को होटल पहुंचाया. वहीं पुलिस ने टैक्सी चालक को हिरासत में लिया, लेकिन मामला बढ़ता देखकर ड्राइवर ने लिखित माफी मांग ली थी, जिसके बाद उपासना ने शिकायत वापस ले ली थी. बाद में उपासना फ्लाइट से मुंबई लौट गई थीं.