Monday, June 29, 2020

शशि थरूर ने अनुपम खेर को UPA काल के ट्वीट पर किया ट्रोल, मिला ऐसा जवाब

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) कई बार फिल्मों से अधिक सोशल मीडिया पर सक्रियता के कारण चर्चा में रहते हैं. सोशल मीडिया पर एक्टिव फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों में वे पहली लाइन में आते हैं. इतना ही नहीं वे राजनीतिक और समसामयिकत मुद्दों को लेकर सोशल मीडिया पर अकसर ही टिप्पणी करते रहते हैं. उन्हें सोशल मीडिया पर कथित रूप से बीजेपी का सपोर्टर माना जाता है.

इस बार वे इस कारण से चर्चा में हैं कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने अनुपम खेर का एक पुराना ट्वीट शेयर कर लिखा है कि, 'यहां मैं आप से पूरी तरह से सहमत हूं.' खेर ने यह ट्वीट 9 अक्टूबर 2012 को किया था. इसमें अनुपम खेर ने एडवर्ड एबे का एक कोट ट्वीट किया था जिसमें लिखा था- एक देशभक्त को हमेशा अपनी सरकार के खिलाफ आवाज उठाने के लिए तैयार रहना चाहिए.



जिस समय खेर ने यह ट्वीट किया था, उस समय केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, तो माना जाता है कि अनुपम खेर ने यह ट्वीट इनडायरेक्टली कांग्रेस सरकार को टारगेट कर कही थी. इस बात पर एक्टर भड़क गए और उन्होंने शशि थरूर को करारा जवाब दिया है. थरूर ने परोक्ष रूप से अनुपम खेर को सरकार का विरोध नहीं करने वाला और एक विशेष पार्टी का समर्थक बताने की कोशिश की है.अनुपम ने यह ट्वीट 2012 में किया था. उस समय केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी. अनुपम के इस ट्वीट के स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए थरूर ने और मार्क ट्वेन के कोट के साथ लिखा है- 'देशभक्ति अपने देश का हर समय और अपनी सरकार का, जब वह इसे डिसर्व करती है, का समर्थन करना है.'

भड़के अनुपम ने थरूर को दिया यह जवाब
अनुपम खेर इस बात से भड़के हुए दिखे कि थरूर ने 8 साल पुराना उनका ट्वीट खोजकर निकाला है और फिर उसे स्क्रीनशॉट के साथ शेयर किया, जो कि बहुत से लोगों को गैर जरूरी लग सकता है.



अनुपम ने लिखा है कि- प्रिय @ShashiTharoor! आपने मेरे 2012 के ट्वीट को ढूंढकर निकाला, आज उस पर टिप्पणी की. ये न केवल आपकी बेरोज़गारी और दिमाग़ी कंगाली का प्रमाण है. बल्कि आप इंसानी तौर पर कितना गिर चुके हैं इसका भी सबूत है. मेरा ये ट्वीट जिन लोगों के लिए था वह आज भी भ्रष्टाचार का प्रतीक हैं. You Know It.