Monday, June 29, 2020

ऋषि कपूर को अब तक भुला नहीं पाई हैं नीतू कपूर, तस्वीर साझा कर कहा- 'हम सभी को अपनी-अपनी लड़ाई लड़नी है'

बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर का 30 अप्रैल को निधन हो गया। ऋषि कपूर ने लंबे समय तक कैंसर जैसी बीमारी से जंग लड़ी। उनके निधन की खबर ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के साथ ही आम लोगों को भी हिलाकर रख दिया था। ऋषि कपूर को आज तक कोई भुला नहीं पाया है। जब आम लोग ही ऋषि को भुला नहीं पाए हैं तो उनके परिवार के बारे में कल्पना करना भी मुश्किल है। ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर ने एक बार फिर से ऋषि कपूर को याद किया है।

ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर भी अपने पिता की कई तस्वीरें साझा करती रहती हैं।
वहीं अब नीतू कपूर ने अपने पति की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है। तस्वीर के जरिए नीतू ने बताया है कि वो अपने पति ऋषि कपूर को याद कर रही हैं।

नीतू कपूर ने जो तस्वीर साझा की है इस तस्वीर में वो ऋषि कपूर के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीर के साथ कैप्शन में नीतू ने लिखा है, 'बड़ी हो या छोटी, हमारे दिमाग में हम सभी को अपनी-अपनी लड़ाई लड़नी है। आपके पास एक बड़ा घर, सारी सुख-सुविधाएं हो सकती हैं और आप फिर भी दुखी हो सकते हैं वहीं कुछ नहीं होने पर आप सबसे ज्यादा खुश भी हो सकते हैं। ये सब आपके दिमाग में ही है।'


आगे नीतू लिखती हैं, 'सभी को जरूरत है एक स्ट्रॉन्ग दिमाग और एक बेहतर कल की उम्मीद की!!! आभार, उम्मीद के साथ जियो, मेहनत करो!!! अपनों की कद्र करो वो ही आपकी सबसे बड़ी दौलत हैं।' ये तस्वीर किसी पार्टी की है। जिसमें ऋषि कपूर सूट-बूट में नजर आ रहे हैं। तो वहीं नीतू सिंह भी पिंक कलर का सूट पहने हुई हैं।

इससे पहले रिद्धिमा कपूर ने भी अपने पिता की एक पुरानी तस्वीर साझा की थी। ऋषि कपूर और नीतू कपूर की ये तस्वीर अनदेखी थी। गौरतलब है कि नीतू कपूर ऋषि कपूर के अंत तक उनके साथ रही थीं। नीतू और ऋषि की जोड़ी बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल में से एक थी।